झाझा: झाझा स्टेशन से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Jul 12, 2026 अपराध नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 स्थित यात्री शेड के पास से पुलिस ने एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। रविवार की सुबह 7 बजे रेल थानाध्यक्ष मधुसूदन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के बिजलपुरा निवासी शिवकुमार यादव के रूप में हुई। इस संबंध में रेल थाना झाझा में प्राथमिकी दर्ज कर आरो