नवाबगंज: बरखन में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौके पर मौत, सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल, सवारी घायल
बरखन क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें बैठी सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।जानकारी के मुताबिक, बरखन निवासी बाबू बक्श (50) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार को वह बरखन से नवाबगंज की ओर जा रहे थे।