बालोद: राज्य शासन ने दिया प्रमोशन का तोहफा: बालोद के तहसीलदार आशुतोष शर्मा बने डिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम में मिली नई जिम्मेदारी
Balod, Balod | Jun 23, 2026 छत्तीसगढ़ शासन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश के 12 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश में बालोद के तहसीलदार आशुतोष शर्मा का नाम भी शामिल है। पदोन्नति के बाद उनकी नई पदस्थापना कबीरधाम जिले में की गई है। राज्य शासन के आदेश के बाद बालोद में खुशी का माहौल है।