पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
Purnea East, Purnia | Apr 26, 2026
पूर्णिया में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है। जिसका वीडियो सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक कुछ लोगों को शक था, कि पुलिस को कथित स्मैक और हथियार तस्करों के ठिकाने की मुखबिरी की थी। इसी के बाद कथित तस्करों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। अंधाधुंध बांस और डंडे बरसाए गए।