अरनोद: बांसलाई का प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर बना आस्था का केंद्र, चतुर्थ वर्षगांठ पर 601 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
दलोट। तहसील क्षेत्र के ग्राम बांसलाई स्थित प्राचीन श्री चारभुजा नाथ मंदिर आज मालवा, कांठल और वागड़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। लगभग 70 वर्ष पूर्व गांव की एक प्राचीन बावड़ी से भगवान श्री चारभुजा नाथ की चमत्कारिक प्रतिमा प्रकट हुई थी। ग्रामीणों द्वारा प्राप्त इस दिव्य प्रतिमा की पहले घर में पूजा-अर्चना की गई, बाद में गांववासियो