मुंगावली से एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति ने मुंगावली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को दोपहर लगभग 1 बजे 18 वर्षीय युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई है, फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।