अनूपपुर: अमलाई-बुढ़ार मुख्य मार्ग 5 दिनों से बंद, रेलवे फ्लाईओवर निर्माण से लोगों की बढ़ी परेशानी
अमलाई-बुढ़ार मुख्य मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के चलते पिछले पांच दिनों से आवागमन पूरी तरह बंद है। इससे अनूपपुर-शहडोल मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले राहगीरों, छात्रों, कर्मचारियों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा बनाए गए वैकल्पिक मार्ग की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को 3 से 4 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।