शाहजहांपुर: हम खन्ना जी के हनुमान: मंत्री दयाशंकर का बयान, हनुमतधाम में उमड़ी आस्था की भीड़ का वीडियो वायरल
शाहजहांपुर। जनपद में हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष हनुमतधाम पर भव्य और श्रद्धामय वातावरण में मनाया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण जय श्रीराम व हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति विशेष रूप से शामिल हुईं। दोनों का स्वागत प्रदेश के वित्त