डुमरा: सीतामढ़ी के 3.03 लाख पेंशनधारियों को मिली बड़ी सौगात, डीबीटी से खाते में भेजे गए 35.17 करोड़ रुपये
बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सीतामढ़ी जिले के 3,03,728 पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 35 करोड़ 17 लाख 15 हजार 500 रुपये की राशि भेजी गई।