धार: धार में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, विभिन्न जानकारियां दी गईं
Dhar, Dhar | Dec 24, 2024 धार में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रावधानों पर बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयोजन में सीएसपी रविन्द्र वास्कले, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन एवं यूनीसेफ से आये अमरजित सिंह ने दीन प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया।