धार: धार में हजरत मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती के उर्स का समापन, रंग व कुल की महफिल के साथ
Dhar, Dhar | Dec 23, 2024 धार में हजरत मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स का समापन रंग व कुल की महफिल में अमीर खुसरो के कलामों से हुआ। देश दुनिया की मशहूर कव्वाल पार्टियों ने रंग की महफिल में हजरत अमीर खुसरो के कलाम तथा अन्य सूफियाना कलाम पड़ कर सामईन को नजराना देने पर मजबूर कर दिया।