धार: धार में सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के घर लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई, कई दस्तावेज मिले
Dhar, Dhar | Dec 23, 2024 लोकायुक्त की टीम ने धार में आय से अधिक मामले में कार्रवाई करते हुए सहकारिता विभाग के कनीराम मंडलोई सहायक प्रबंधक छोटा जमनिया से कई दस्तावेज मिले है। टीम को कृष्ण कॉलोनी धार में 3 मंजिला मकान, ग्राम छोटा जमनिया में 70 बिगा जमीन, 2 चार पहिया वाहन, फॉर्म हाउस, पोल्ट्री फार्म, बकरी पालन केंद्र और महू में 2 प्लाट के दस्तावेज लोकायुक्त टीम को मिले है।