फतुहा: सुपनचक गांव के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत
Fatwah, Patna | Feb 20, 2026 सुपनचक गांव के पास एक फोरलेन पर एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी है।जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक अठमन गोला थाना क्षेत्र के कर्जन गांव निवासी राजेंद्र यादव के 32 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है। सूचना मिलते ही फतुहा थाना की पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।