फतुहा फोरलेन ओवर ब्रिज से पश्चिम हाइवा ने टेंपो में टक्कर मार दिया है। जिससे टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक मलबिगहा गांव निवासी मितरंजन मांझी है। घायल मुरेरा के योगेंद्र मांझी, मसौढ़ी के शरीफ देवी व भूषण कुमार है। सभी ईट भट्ठा मजदूर हैं। पुलिस घायलों को एनएमसीएच व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।