दुर्ग: ग्राम अरसनारा के पास शिवनाथ नदी में युवक डूबा, एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू जारी
Durg, Durg | Sep 25, 2025 ग्राम अरसनारा के पास शिवनाथ नदी में युवक डूबा, एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू जारी,दरअसल गुरुवार दोपहर 1:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अरसनारा के पास शिवनाथ नदी में एक युवक के डूबने की खबर है। युवक की पहचान दुर्ग के बंसल परिवार के अनिल बंसल के रूप में हुई है, जो कल रात से लापता थे। उनका पता लगाने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।