सहाड़ा: गुरला के समीप रोड पर अचानक पशु के आने से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
भवानी नगर निवासी युवक गुरुवार को रेल मगरा की ओर जा रहा था इसी दौरान गुरला के समीप रोड पर अचानक पशु के आने से बाइक पशु से टकरा गई जिससे युवक गिरकर घायल हो गया जिसे उपचार हेतु 1033 हाईवे एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|