सहाड़ा: गुरला के समीप दो बाइकों की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक बाइक सवार हुआ घायल
गंगापुर निवासी श्यामलाल शनिवार रात 9:30 बजे के करीब किसी सामाजिक कार्य से भूणास की ओर जा रहा था इसी दौरान गुरला के समीप सामने की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार आमने-सामने की ओर से आपस में टकरा गए वही एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया|