सहाड़ा: वादाखिलाफी को लेकर सहाड़ा विधायक पीतलिया के खिलाफ लगे नारे, लौटना पड़ा बैरंग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जिले के सहाड़ा से भाजपा विधायक लादूलाल पीतलिया को बीती रात को एक भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा और बिना सम्मान के ही बैरंग लौटना पड़ा। लोगों ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हाय-हाय के नारे लगाये। यह वीडियो मंगलवार रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|