सहाड़ा: कारोई थाना पुलिस ने सरकारी अस्पताल में चोरी के आरोप में गोपाल को किया गिरफ्तार
कारोई थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पीएचसी, गाडरमाला के एमओ जितेंद्र कुमार ने 5 अप्रैल को अस्पताल से रात्रि के समय पानी की मोटर चोरी होने की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसकी जांच एएसआई दयाल राजोरा को सौंपी गई। राजोरा ने जांच के बाद इस मामले खारोलियाखेड़ा के गोपाल पुत्र जगदीश कंजर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटर बरामद कर ली।