जहाज़पुर: खजूरी गांव में श्रीमद्भागवत कथा में भक्त प्रह्लाद और निर्जला ग्यारस का महात्म्य बताया गया
श्रीमद्भागवत कथा में भक्त प्रह्लाद व निर्जला ग्यारस का महात्म्य बताया खजूरी। शिवाजी कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर बालव्यास राधे कृष्ण महाराज ने भक्त प्रह्लाद की भक्ति, निर्जला ग्यारस के महात्म्य एवं दक्ष यज्ञ प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सेवा का संदेश दिया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।