चाचौड़ा: बीनागंज कृषि उपज मंडी 15 जून सोमवार तक रहेगी बंद, मंडी प्रशासन ने प्रेस नोट किया जारी, किसान उपज लेकर ना आए
Chachaura, Guna | Jun 13, 2026 चाचौड़ा के बीनागंज त्रिभुज मंडी 15 जून सोमवार तक बंद रहेगी। 13 जून को मंडी प्रशासन के जारी प्रेस नोट में बताया, 13 जून शनिवार 2026 को बैंक अवकाश, 14 जून 2026 रविवार अवकाश और 15 जून 2026 सोमवार को अमावस्या अवकाश होने से बीनागंज मंडी 13 से 15 जून तक बंद रहेगी। किसान भाई अपनी उपज लेकर बेचने मंडी प्रांगण ना आए।