देहरादून: दून पुलिस की ANTF टीम ने प्रेमनगर देहरादून स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में चलाया जागरूकता कार्यक्रम
दून पुलिस की ANTF टीम ने प्रेमनगर देहरादून स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। ANTF टीम ने कॉलेज के छात्रों एवं अध्यापकों के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक और स्लोगन पोस्टर/बैनर के माध्यम से नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवाओं को नशे के नुक़सान के प्रति जागरूक कर नशे से दूर रहने की अपील की।