देहरादून: मुख्यमंत्री आवास देहरादून में धूमधाम से मनाया गया लोक पर्व फूल देई, सीएम पुष्कर सिंह धामी रहे उपस्थित
उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।