देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फवारी की जताई संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह की ओर से उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके तहत उन्होंने उधम सिंह नगर व हरिद्वार को छोड़कर शेष जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने का भी येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, दून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।