देहरादून: रायपुर थाना देहरादून पुलिस ने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे 14 सीनियर सिटीजन का जाना हाल-चाल, फल किए वितरित
रायपुर थाना देहरादून पुलिस ने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे 14 सीनियर सिटीजन का हाल-चाल जाना। इसके साथ ही इन्हें फल और आवश्यक सामग्री वितरित की गई। रायपुर थाने में नियुक्त गौरा चीता मोबाइल द्वारा 14 ऐसे सीनियर सिटीजन को चिन्हित किया गया था जिनके बच्चे व परिजन उनके साथ नहीं रहते थे।