ग्राम पिपल्या बुजुर्ग में रामदेव बाबा का मनाया जन्म उत्सव,शिखर पर चढ़ाया ध्वज,भंडारे का हुआ आयोजन।भीकनगांव में रामदेव बाबा का जन्म उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही नगर से 3किलोमीटर दूर ग्राम पिपल्या बुजुर्ग में बंजारा समाज व ग्रामवासियों के द्वारा स्थानीय मंदिर से बाबा की ध्वज यात्रा निकाली गई। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।