भीकनगांव विधानसभा के कुछ ग्राम ऐसे हैं,जो आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। हम बात कर रहे है,भीकनगांव से करीब 18किलोमीटर दूर ग्राम बलखड़िया के ग्रामीण आज भी कीचड़ भरे मार्ग से आने जाने को मजबूर हैं।बारिश के दिनों में यहां और भी विकराल स्थिति हो जाती हैं।जिसके कारण आवागमन अवरुद्ध हो जाता हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर को भी आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की है।