गुरारू: गुरारू स्टेशन रोड में पांच दिवसीय गणेश पूजा शुरू
Guraru, Gaya | Sep 14, 2026 स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास युवा मंडली द्वारा पांच दिवसीय गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। पूजा की शुरुआत सोमवार शाम चार बजे हुई। कार्यक्रम में एसडीओ प्रवीण कुंदन शामिल हुए। युवा मंडली ने उन्हें बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर सागर कुमार, अमन कुमार, रोहित कुमार, पीयूष कुमार, गौरव कुमार, दीपक कुमार, ओम प्रकाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।