शिवपुरी: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, सिरसौद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश
शिवपुरी जिले के सिरसौद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार शाम करीब दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए राहत और खुशखबरी लेकर आई। अच्छी बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई, जिससे खरीफ फसलों की बोवनी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। शनिवार सुबह 9 बजे किसान अपने-अपने खेतों में पहुंच गए और बोवनी का कार्य शुरू कर दिया। खेतों में ट्रैक्टर