कुशलगढ़: टांडा मंगला के ग्रामीणों ने शिविर में मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई, समाधान की मांग तेज
कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टांडा मंगला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्रामीणों ने जिला कलक्टर, बांसवाड़ा के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन शिविर प्रभारी हरीश सोनी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को सौंपा गया। मंगलवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने ज्ञापन में खराब पड़ी रोड लाइट