बांसडीह: सहतवार कस्बे में सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने कहा, संवाद से ही समाज में आएगा परिवर्तन
सहतवार कस्बे में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुधवार की देर रात सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि संवाद से ही समाज में परिवर्तन आएगा। आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया ।तथा सीधे मंच से संवाद की। युवाओं ने वर्तमान परिवेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।