शाजापुर: संसद में हिंदू समाज पर की गई टिप्पणी से नाराज ABVP के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर कांग्रेस राहुल गांधी का जलाया पुतला
स्थानीय बस स्टैंड पर मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एबीवीपी ने नारेबाजी करते हुए पूतला फूंका। नेता प्रतिपक्ष ने संसद में हिन्दू समाज को लेकर टिप्पणी की थी। उसे टिप्पणी से नाराज होकर विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूतला फूंका। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।