अकबरपुर: पुलिस अधीक्षक ने बकरीद पर्व के दृष्टिगत मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद क्षेत्रान्तर्गत मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान आमजन मानस एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।