पीलीभीत: पूरनपुर साहूकारा लाइनपार में हर्षित के पिता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की
पूरनपुर। सुशील मिश्रा ने बदायूं में हुए हर्षित हत्याकांड में कार्रवाई से असंतुष्ट होकर कोतवाली में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और न्याय के नाम पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है।