बरेली: थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित शहनाई बारात घर में आदिवासी उत्थान कल्याण समिति द्वारा आदिवासी कर्मा पूजा का किया गया आयोजन
थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित शहनाई बरात घर में आदिवासी उत्थान कल्याण समिति द्वारा आदिवासी कर्मा पूजा का आयोजन।जिसमे झारखंड, छत्तीसगढ़ और बंगाल के आदिवासियों ने विभिन्न परिधानों में उरांव, संथाली, मुंडा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें आदिवासियों द्वारा मांदर, ढोल, नगाड़े, घंटा, मोरपंख के सहारे नृत्य किया गया।