बरेली: जगतपुर में मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने महिला को लाठी डंडों से जमकर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बारादरी क्षेत्र के जगतपुर में दबंगों द्वारा एक महिला को लाठी डंडों से जमकर पीटा गया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।