बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड से चोरी की योजना बनाते 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड से पुलिस ने चोरी की योजना बनाते दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने दो चाकू बरामद किए हैं। वही पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त सुभाष नगर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। अभिषेक और गोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और कार्यवाही शुरू कर दि है।