बरेली: भोजीपुरा थाना पुलिस में तमंचे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल
भोजीपुरा थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मूखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर पहले से ही दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज कर मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।