बदायूं: दातागंज कस्बे के कांसपुर मोहल्ले की युवती 8 दिन से लापता, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, SSP से न्याय की गुहार
Budaun, Budaun | Dec 14, 2025 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के कांसपुर मोहल्ले के रहने वाले संजीव गुप्ता पुत्र रामसेवक गुप्ता की 24 वर्षीय पुत्री रिया गुप्ता 7 दिसंबर से लापता है। वह मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। तो इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। दातागंज पुलिस ने लापता रिया गुप्ता कि अभी तक तलाश नहीं की।