हरियाणा सरकार ने आबकारी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और अवैध शराब पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने QR कोड आधारित 'ट्रैक एंड ट्रेस' प्रणाली और आठ नई ऑनलाइन आबकारी सेवाओं की शुरुआत की है। अब शराब की हर बोतल को निर्माण से लेकर थोक और खुदरा बिक्री तक डिजिटल तरीके से ट्रैक किया जा सकेगा। सरकार का कहना है कि इससे अवैध शराब, नकली ब्रांड और कर चोरी पर प्रभावी रोक लगेगी। इसके साथ ही बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस, समारोहों और अन्य आबकारी लाइसेंसों से जुड़ी कई सेवाएं भी पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई हैं, जिससे मंजूरी की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी। #हरियाणा #शराब #आबकारी
#Haryana #liquor excise
खबर जड़ से KHABAR JAD SE