हरदोई: कांग्रेसियों ने भीषण गर्मी में यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मट्ठा और पेठा वितरित किया
Hardoi, Hardoi | May 22, 2026 भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जहां आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी पूरे दिन चौराहों पर खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। लगभग 45 डिग्री तापमान, तेज धूप और प्रदूषण के बीच भी ड्यूटी कर रहे यातायातकर्मियों के सम्मान में युवा कांग्रेस की ओर से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर मट्ठा एवं पेठा वितरण किया।