तेघरा: तेघड़ा से काम करके लौटते समय मजदूर हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार, अस्पताल में इलाज जारी
तेघड़ा से कम कर लौट रहा एक मजदूर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। उक्त घटना सोमवार की देर शाम को घटी थी।इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछवारा में भर्ती कराया गया।जहां हालत गंभीर होने के कारण मंगलवार को सुबह नौ बजे उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी परिजनों को भी दी गई।