बरेली: हाफिजगंज कस्बे के रहने वाले युवक का रिवाल्वर से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज कस्बे के रहने वाले एक युवक का रिवाल्वर से फायरिंग करते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्स के माध्यम से बरेली पुलिस से शिकायत की गई है। बरेली पुलिस ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।