बिंदकी: छीछा मोड़ के समीप दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से हैलट अस्पताल कानपुर रेफर
फतेहपुर जनपद की कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-जोनिहा मार्ग में छीछा मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह लगभग 5:00 बजे दो ट्रकों में तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक ट्रक का चालक विपिन उम्र 35 वर्ष पुत्र मुखराम सिंह निवासी गोंडले थाना चांदपुर जनपद बिजनौर घायल हो गया। जिसे सीएचसी से हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद यातायात बाधित रहा।