सीतापुर: रूपपुर निवासी व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव में रहने वाले व्यक्ति ने संदिग्ध अवस्था के चलते अज्ञात कारणों में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था। जिसके बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ने लगी थी गंभीर अवस्था में अधेड़ व्यक्ति को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया व्यक्ति की हालत नाजुक बताई गई है।