भोगांव: अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन, भोगांव तहसील में चैंबर निर्माण की मांग की
भोगांव में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक राम नरेश अग्निहोत्री को सौंपा। यह ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी के साथ दिया गया। तहसील अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि पिछले बीस वर्षों से तहसील के अधिवक्ता गर्मी, सर्दी और बरसात में खुले में बैठकर अपना कार्य कर रहे हैं।