लोहरदगा: लोहरदगा में सेवा भारती का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 26 अप्रैल को, डॉ राजेश कुमार करेंगे जांच व उपचार
लोहरदगा सेवा भारती के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सेवा भारती लोहरदगा के तत्वावधान में चुन्नीलाल स्कूल परिसर में लगातार संचालित साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर अपने 202वें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है।