BHU के केंद्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर पीएचडी छात्रों ने किया धरना
Sadar, Varanasi | Dec 22, 2025 वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के इतिहास विभाग के पीएचडी शोध छात्रों ने सोमवार को विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने पर कुल 13 शोध छात्र बैठे हैं, जो अपने साथ हो रहे कथित अन्याय और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।