परसिया: मध्य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने परासिया अपर जिला न्यायाधीश न्यायालय के नए भवन का आभासी उद्घाटन किया
जिला एवं अपर सत्र न्यायालय परासिया को बुधवार को नया भवन मिल गया ।बुधवार को साढ़े पांच बजे मध्य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, , पोर्टफोलियो जज छिन्दवाड़ा न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्र ने भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया । परासिया जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का नया भवन खिरसाडोह में पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने बनाया गया है।