दरभंगा: दरभंगा में सीपीआई(एम) का जन आक्रोश मार्च, गैस किल्लत और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन
रसोई गैस की किल्लत, कीमतों में वृद्धि और कालाबाजारी के खिलाफ गुरुवार को सीपीआई(एम) के बैनर तले दरभंगा में जन आक्रोश मार्च निकाला गया। इस मार्च में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। मार्च पोलो मैदान से शुरू होकर आयुक्त कार्यालय, दरभंगा समाहरणालय, लहेरियासराय टावर और लोहिया चौक होते हुए पुनः पोलो मैदान पहुंचा, जहां धरना स्थल पर सभा का आयोजन किया गया।